निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, सायबर क्राइम, यातायात के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी.

Advertisements
Advertisements

अभिव्यक्ति एप्प एवं हमर बेटी हमर मान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया गया जागरूक

अवैध नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा है निजात जनजागरूकता अभियान

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत  थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति एप्प एवं यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कनकी स्कूल के विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण उपस्थिति थे। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की दी गई जानकारी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!