1 अभिव्यक्ति एप एवम हमर बेटी हमर मान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया
2. अवैध नशे के खिलाफ निजात जनजागरूकता अभियान
3. सायबर क्राइम,यातायात के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा
कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम ढोंढातराई में महिला पुरूष एवम विद्यार्थियों को हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।






कार्यक्रम में ग्राम ढोंढातराई ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच, महिला समूह आगनबाडी कार्यकर्ता एवं स्कूल के विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण, पटवारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
