पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल  द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ एवं हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की ली गई बैठक, बैठक में मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के सम्बंध में किया गया निर्देशित !

Advertisements
Advertisements

दिनाँक 14 दिसंबर 22 को आयोजित इस बैठक में रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, एवं यातायात हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : दिनाँक 14 दिसंबर 22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ एवं हाइवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक रक्षित केंद्र के आडिटोरियम में आहुत की गई, जिसमें निम्नलिखित बातों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये –

01 बैठक में जिले के सभी दुर्घटना जन्य क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

02 बैठक के दौरान जिले के तरौद चौक, अमरताल, पुटपुरा, मुनुद चौक, सुकली मोड़, हथनेवरा फोरलेन चौक में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

03 पुटपुरा तिराहा में सांकेतिक बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

04 जांजगीर शहर के नेताजी चौक के मूर्ति को नगर पालिका के सहयोग से स्थानातरित कर, चौक में स्टापर लाईन बनाया जाकर सिग्नल चालू करने तथा चांपा के बरपाली चौक मे लगे सिग्नल को चालू करने हेतु निर्देशित किया गया।

05 केन्द्रीय विद्यालय के पास मुनुद चौक मे वाहन के नाबालिग चालकों के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

06 सभी दुर्घटना जन्य स्थलों में सुबह एवं शाम को अनिवार्य रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, साथ ही यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु एनसीसी को भी सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया।

07 सड़क किनारे खड़ी वाहनों पर लगातार हाईवे पेट्रोलिंग एवं थाना के पेट्रोलिंग के द्वारा कार्यवाही करने के साथ ही धारा 283 भादवि के अंतर्गत भी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!