जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6.4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम टुकूपखना, निवासी स्व. मझनो बाई का नदी के पानी में डूबने से 14 जून 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतका के निकटतम वारिस मृतका के पति श्री मोनो राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना विकासखण्ड के ग्राम साकिन खखरा निवासी स्व. रतिलो का तालाब के पानी में गिरने के कारण 27 अप्रैल 2022 की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतका के निकटतम वारिस मृतका के पिता श्री चुईरा राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts