जशपुर : खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फरसाबहार में 32 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

फरसाबहार : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर  बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी  कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।

इसी कड़ी में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस फरसाबहार विकासखण्ड के हाथीबेड़ चौक में उड़ीसा के पिकअप वाहन से 60 बोरा लगभग 24 क्विन्टल अवैध धान जब्त किया गया है। अब तक कोचियों अथवा अन्तर्राजीय अवैध धान के कुल 14 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसके तहत 406 क्ंिवटल धान जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड एवं उड़ीसा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। इस हेतु बेरियर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है एवं आने वाली गाड़ियों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। विभाग की सक्रियता एवं सतत् निरीक्षण के कारण जिले में अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध धान को खपाने का प्रयास असफल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!