जशपुर जिला अन्तर्गत तपकरा गौठान के प्रशिक्षित स्व सहायता समूह द्वारा मशरूम उत्पादन किया जा रहा, गौठानों में समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर 

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : जिला प्रशासन द्वारा गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गौठानों में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बांस की टोकरी निर्माण, बटेर पालन, बाड़ी विकास, साग सब्जी का उत्पादन, राईस मिल संचालन सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करके समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के तपकरा गौठान के बढ़ाकोना में प्रशिक्षित स्व सहायता समूह की महिलाओं से मशरूम उत्पादन कराया जा रहा है। जिसका एनआरएलएम स्टाफ और आरएईओ ने अवलोकन किया और आवश्यक सुझाव दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!