फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा लगातार अभियान : विशेष टीम द्वारा 12 गिरफ्तारी एवं 02 स्थायी वारंटियों की तामीली की गई, आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर किया गया है विशेष टीम का गठन

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तारी/स्थायी वारंटियों की तामीली हेतु किया गया है विशेष टीम का गठन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनकी धरपकड़ हेतु जिले के थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया है। जिनको फरार वारंटियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में दिनांक 16 दिसंबर 22 को थाना शिवरीनारायण, पामगढ़, अकलतरा एवं बलौदा थाने की टीम द्वारा थाना पामगढ़ के 06 गिरफ्तारी, थाना शिवरीनारायण के 01 गिरफ्तारी, थाना अकलतरा के 02 गिरफ्तारी एवं थाना बलौदा के 03 गिरफ्तारी वारंट की तामीली गई है साथ ही थाना चांपा, सारागांव,बिर्रा एवं बम्हनीडीह थाने की गठित टीम द्वारा थाना चांपा के 02 स्थायी वारंटियों की तामीली की गई है।

वारंटियों की तामीली में हायक निरीक्षक शिव प्रसाद चंदा, प्रधान आरक्षक रूद्रनारायण कश्यप, प्रधान आरक्षक डोमनिक तिग्गा, हिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजुर, आरक्षक जयराम बिंझवार, आरक्षक राजकुमार कश्यप, आरक्षक रज्जू रात्रे, हायक निरीक्षक दाऊलाल बरेठ, रोहित नेताम, विरेन्द्र टंडन, राजेश कौशिक एवं लक्ष्मीनारायण कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts