मुख्यमंत्री, गृहमंत्री का जिला बन गया चाकूपुर, भूपेश राज में शादियां भी सुरक्षित नहीं – देवलाल ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जिला चाकूपुर बन गया। शादीघर में घुसकर 8 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। यह सरकार है कहां, कहां हैं मुख्यमंत्री, कहां हैं उनके गृहमंत्री, कहां है कानून व्यवस्था, कैसे चल रहा है यह गुंडाराज? छत्तीसगढ़ में आम तौर पर कोई सुरक्षित नहीं है। जनता तो जनता कांग्रेस के नेता भी राह चलते गोलियों से भूने जा रहे हैं। सड़कों पर महिलाओं का निकलना खतरे से खाली नहीं। घर के सामने से बेटियों का अपहरण हो रहा है। उनकी हत्या हो रही है, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं, गैंगवार हो रही है, सामूहिक नरसंहार हो रहे हैं। अब तो छत्तीसगढ़ में शादी जैसे भीड़ भरे आयोजन भी सुरक्षित नहीं रह गए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कोई शादी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री के इलाके में बारातियों को चाकुओं से हमला कर घायल किया जाना इसकी गवाही दे रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में हर व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है। आखिर इसका कारण क्या है? भूपेश बघेल इसी बात का गौरव कर रहे हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!