निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम बरपाली में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम !

हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति एप्प,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दे कर किया गया जागरूक.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा के ग्राम बरपाली के ग्रामवासियों को हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में  जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम बरपाली के लोगों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने और बुराईयो से बचने की सलाह दिया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई।

Related posts