अपना हक मांग रहे आदिवासियों पर बरस रही लाठियां, सरकार आदिवासी समाज के खिलाफ दमनचक्र चला रही है – महेश गागड़ा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व वनमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री और उनके बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी आदिवासियों को पुलिस से प्रताड़ित करवा रहे हैं। अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले ग्रामीण आदिवासियों को कांग्रेस विधायक के इशारे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुलिस पीट रही है। ग्रामीणों की पिटाई पर वस्तुस्थिति जानने निकलने पर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को रोका जा रहा है।

पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि बीजापुर जिले के अंदरूनी ग्राम बुरजी के ग्रामीणों से पुलिस द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। बहुत से वनवासियों को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया है। जिसकी तस्दीक के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि निकले थे। उन्हें विधायक के इशारे पर पुलिस फोर्स द्वारा रोका गया। भाजपा के प्रतिनिधियों ने वहीं धरना देकर विरोध व्यक्त किया। श्री गागड़ा ने कहा कि सरकार आदिवासियों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार की धोखेबाजी से आक्रोशित आदिवासी सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं। सरकार आदिवासी समाज के खिलाफ दमनचक्र चला रही है। भाजपा इस दमनकारी, आदिवासी समाज विरोधी सरकार के विरुद्ध संघर्ष के लिए तैयार है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!