कोरबा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान : निजात अभियान के अंतर्गत चौकी जटगा थाना कटघोरा क्षेत्र ग्राम बिरदा हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,(POCSO) की दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा  

कोरबा  : पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर सिंह त्रिवेदी के मार्गदर्शन में निजात अभियान के अंतर्गत साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। हमर बेटी-हमर मान,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,(POCSO) के  संबंध में जानकारी दे कर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 दिसंबर 2022 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झुनकीडीह में आयोजन कराकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर, उनसे दूर रहने के बारे में जानकारी दिया गया और नशे से दूर रहने, स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए। चोरी की घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय, ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया गया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा चला जा रहा निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!