जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम कामारिमा निवासी मृतक स्व. संतोष यादव का सर्पदंश से 7 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी गुलमती यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बाम्हनपुरा, निवासी मृतक स्व.श्यामलाल महतो सर्पदंश से 16 मई 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पत्नी सुखमनी महतो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!