नगर का गौरव : पीएससी मुख्य परीक्षा में 74 वीं रैंकिंग प्राप्त कर पारस शर्मा का वाणिज्य कर निरीक्षक पद पर हुआ चयन

Advertisements
Advertisements

नगर आगमन पर साथियों एवं शुभचिंतकों ने किया स्वागत, फोटे फटाके, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. छत्तीसगढ़ पीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर 74वीं रैंकिंग प्राप्त कर नगर के युवा पारस शर्मा ने अपनी उपलब्धि से पुरे नगर को गौरान्वित किया है। घोषित प्राविण्य सूची के अनुसार अपने ग्रुप में दुसरी रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर निरीक्षक पद हेतु हुए अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए पारस ने बताया कि मेरी सफलता पूरे कुनकुरी नगर की सफलता है। पूरा नगर मेरी इस यात्रा में सहभागी रहा है। कुनकुरी मे ही मेरा जन्म हुआ है यह नगर मेरे हर सुख दुःख का साथी रहा है। मै तो मात्र प्रतीक हूं, यह सफलता पूरे नगर ने प्राप्त की है। मै अपनी यह छोटी सी सफलता पूरे नगर को समर्पित करता हूं।

साक्षात्कार के उपरांत पीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रथम बार कुनकुरी नगर आगमन पर पारस शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। पारस शर्मा के ईष्ट मित्रों द्वारा मिठाई खिलाकर और फटाके फोड़कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय खेल मैदान में एकत्रित हुए युवा साथियों ने पारस का स्वागत किया और नगर के सीए विनित जिंदल ने पारस की संघर्ष यात्रा और उपलब्धि से लोगों को अपने संबोधन के माध्यम से परिचय कराया। सभी उपस्थितों ने पारस को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, विकास जिंदल के साथ पारस शर्मा के मित्रगण उपस्थित रहे।

देखे वीडिया में पारस शर्मा एवं मित्रों ने क्या कहा……

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!