जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम जुरगुम, निवासी मृतक स्व.चंठू साय आकाशीय बिजली (गाज) से 3 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पुत्र आनन्द साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना विकासखण्ड के ग्राम लोढ़ेना, निवासी मृतिका स्व. सुखमनिया घर की दीवाल ढहकर गिरने के कारण 16 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस पति मालू राम, हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts