देश में राहुल कांग्रेस खोज रहे हैं और भूपेश कह रहे कि भाजपा सिमट रही है – केदार गुप्ता

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान कि, भाजपा देश भर में सिमट रही है, हास्यास्पद और सबसे बड़ा मजाक बताते हुए कहा है कि जिस कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष अपनी पार्टी को खोजने राज्य राज्य भटक रहा है, उस पार्टी का एक मुख्यमंत्री यह कह रहा है कि देश में भाजपा सिमट रही है तो इससे बड़ा मजाक भला और क्या हो सकता है। भूपेश बघेल जी को राहुल गांधी का असर हो गया है लगता है। बोलना चाहिए कि कांग्रेस सिमट चुकी है लेकिन बोल रहे हैं कि भाजपा सिमट रही है। क्या भूपेश जी की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है जो वे कुछ भी बयान दे रहे  हैं।

 प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस आज है कहां? देश भर में उजड़ गई है। लोकसभा में दुर्दिन के सभी कीर्तिमान ध्वस्त हो चुके हैं। विपक्ष का नेता पाने की हैसियत तक नहीं है। राज्यों में साफ हो चुकी है तो राज्यसभा में भी दयनीय स्थिति है। परिवर्तन के रिवाज के तहत हिमाचल में कांग्रेस की सरकार क्या बन गई, भूपेश बघेल बावरे हो गए। चिंता न करें, अगले साल कांग्रेस की छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार भी जाने वाली हैं। भूपेश बघेल के चरण यूपी में पड़े तो देश के सबसे बड़े राज्य में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं। गुजरात में कांग्रेस का क्या हाल हुआ, उत्तराखंड में क्या हुआ, महाराष्ट्र में कहां है, पश्चिम बंगाल में क्या हाल है, पूर्वांचल में क्या हैसियत है, अन्य भी सभी राज्यों में कांग्रेस की क्या स्थिति है, भूपेश बघेल को यह देखना चाहिए। वे यह भी देख लें कि छत्तीसगढ़ ने भाजपा को 11 में से 9 सांसद दिए हैं।

 देश के 15 राज्यों में बीजेपी या फिर उनके सहयोगी राजनीतिक दलों की सरकार है। वहीं देश के कुल राज्यों की 4123 विधानसभा सीटों में से 1423 सीटें भाजपा के पास हैं। उसके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का यह बयान की भाजपा सिमट रही है मतिभ्रम के अलावा कुछ नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!