इंडिगो एयर लाइंस में एयर होस्टेस का जॉब लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार !

चौकी-रामपुर,थाना-कोतवाली, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 79/21 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध.

नाम आरोपी – चन्द्र प्रकाश जाटव पिता कैलाश सिह जाटव उम्र 57 साल निवासी ग्राम विरजापुर थाना हाइवे जिला मथुरा, उ.प्र.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2021 को आवेदिका अवनी शुक्ला पिता जय प्रकाश शुक्ला पता एनएच 257 सीएसईबी कॉलोनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को मोबाइल नंबर 9582995911 से इसके मोबाइल पर फोन आया, जिसने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के लिए आपका चयन हुआ है और कुछ औपचारिक दस्तावेज मेरे ईमेल एड्रेस पर भेजा गया, जो मै ने अपनी 10 वीं, बीएससी प्रथम वर्ष की अंकसूची भेज दी थी, फिर अलग-अलग नंबरों से फोन कर नौकरी लगाने के नाम पर रकम की मांग की  गई। जो नौकरी लग जाने की आस में इसके द्वारा 6 लाख 5 हजार रूपये उसके द्वारा बताए गए खातों में ट्रांजेक्शन किया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी अपना फोन बंद कर दिया।

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अपना मोबाइल नंबर बार-बार बदल रहा था, जिसे साइबर सेल एवं पुलिस सहायता केंद्र रामपुर के द्वारा विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश मथुरा भेजा गया।  आरोपी को बड़ी मशक्कत से पकड़कर उसका नाम पता पूछने पर चन्द्र प्रकाश जाटव पिता कैलाश सिह जाटव उम्र 57 साल निवासी ग्राम विरजापुर थाना हाइवे जिला मथुरा उ.प्र. बताया, जो उक्त मामले में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर कोरबा लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts