रायपुर राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कांग्रेस सरकार ने रायपुर शहर के शांत और पारिवारिक परिवेश को कर दिया है अपराधग्रस्त !

प्रतिदिन अखबारों में चाकूबाजी, हत्या, लूट, और अवैध वसूली के छप रहे हैं समाचार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कांग्रेस सरकार ने रायपुर शहर के शांत और पारिवारिक परिवेश को अपराधग्रस्त कर दिया है। ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जब अखबारों में चाकूबाजी, हत्या, लूट, और अवैध वसूली का समाचार न हो। शहर की जनता सहमी हुई है, लोग घर से निकलने में डर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के

जिस शहर में हम बचपन से पले बढ़े हैं, उसकी ये स्थिति देख कर दु:ख होता है। शर्म की बात है शासन प्रशासन की चुप्पी की वजह से इन चाकूबाजों के हौसले बुलंद है। इतना ही कहूंगा जिस रायपुर को संवार कर भाजपा ने सपनों का शहर बनाया था, इन्होंने उसे चाकूबाजी का अड्डा बना दिया है।

Related posts