तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तलवार की गई बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल ! 

आरोपी विनय मसीह के विरूद्ध थाना चांपा पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

चांपा : दिनांक 24 दिसंबर 22 को मिशन अस्पताल रोड चांपा के गली में विनय मसीह एक लोहे की तलवार हाथ में लेकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना चांपा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो आरोपी हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते मिला। जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपी विनय मसीह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का तलवार बरामद कर, आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी विनय मसीह निवासी चांपा को दिनांक 24 दिसंबर 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उपनिरीक्षक नागेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक श्रीकांत सिंह, आरक्षक डिकेश्वर साहू एवं आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts