निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा के ग्राम बरबसपुर में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति एप्प,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा के ग्राम बरबसपुर में ग्रामवासियों को, हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति एप्प,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम बरबसपुर में जाकर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने, बुराईयों से बचने की सलाह दी गई।

कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई

Related posts