नगोई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन : 130 आवेदनों का तत्काल निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगोई में सुशासन सप्ताह के तहत विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया |  ग्रामीणों ने भी शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया | शिविर में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से लगभग 130 आवेदनों का तत्काल शिविर स्थल में ही निराकरण किया गया | इसके साथ ही पशुधन विभाग द्वारा कृषकों को चारा-बीज का  वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्गों को छड़ी इत्यादि का वितरण  किया गया | शिविर में उपस्थित श्री सुकालु राम के जमीन का तत्काल ऑनलाइन (डीएसीसी ) करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Related posts