सड़क दुर्घटना : स्कार्पियों पलटी, 9 वर्षीय बालक की मृत्यु….पढ़े पूरी खबर..

Advertisements
Advertisements

घर से सामान लेने ड्रायवर के साथ निकले थे भाई बहन

मध्यप्रदेश से त्यौहार मनाने आये थे ग्राम जोकबला में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

जोकबहला क्षेत्र से सड़क दुर्घटना में एक 9 वर्षीय बालक की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम जोकबहला से चरईखारा सामान लेने के लिये आकाश मिंज उम्र 9 वर्ष अपनी बहन सुनिधि मिंज उम्र 14 वर्ष एवं ड्रायवर अंकित लकड़ा के साथ स्पार्पियों क्रमांक एमपी 39 एए 7777 से निकले थे। बनखेता जंगल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में आकाश मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये कुनकुरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपस्ताल की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मामले में प्रारंभिक कार्यवाही कर रही है। दुर्घटना में चालक एवं किशोरी को मामूली चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश एवं उसकी बहन सुनिधि अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश से ग्राम जोकबहला त्यौहार मनाने आये हुए थे। इसी दौरान घर से ग्राम चराईखारा ड्रायवर के साथ सामान लेने निकले थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!