दो दिवसीय महा अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का किया जा रहा है टीकाकरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है और लगभग 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोल्हेनझरिया, जशपुर विकासखण्ड के झोलंगा, सिटोंगा, रेंगोला, नगर पंचायत पत्थलगांव, दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा विकासखण्ड के सरडीह, कांसाबेल विकासखण्ड के सागीभावना, मनोरा विकासखण्ड के सोगड़ा सहित जशपुर के सभी विकासखण्डों में छूटे हुए लोगों का टीका लगाया गया। अधिकारियों ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित भी किया साथ ही जिनका प्रथम डोज लग गया है उनको निर्धारित अवधि के पश्चात् द्वितीय डोज लगाने के लिए कहा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!