आयोजन: गायत्री महायज्ञ के भव्य शोभायात्रा की तैयारी में जुटे परिजन,11 सौ कलशों के साथ नारी शक्ति का दिखेगा भव्य स्वरुप,देव कन्याएं धारण करेंगी वेद, पुराण, उपनिषद, यज्ञशाला का कार्य प्रारंभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/बगीचा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा जशपुर जिले के बगीचा में 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का आयोजन 1 जनवरी से 4 जनवरी तक किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम के भूमिपूजन के साथ ही आयोजकों ने यज्ञशाला का निर्माण कार्य शुरु कर दिया है।मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बगीचा में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो चुकी है।गायत्री परिजनों के साथ स्थानीय श्रद्धालु सतत श्रमदान व समयदान कर यज्ञ आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ लगे हुए हैं।माताएं बहनें कलशों के रंग रोगन में लगी हुई हैं वहीं 24 कुंडों का निर्माण परिजन कर रहे हैं।

1 जनवरी को नगर में भव्य शोभायात्रा की तैयारी की जा रही है।जिसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सनातन संस्कृति की जीवंत झांकियों के चित्रण की तैयारी भी की जा रही है।देव कन्याओं के द्वारा भारतीय संस्कृति के मूल आधार स्तंभ वेद,उपनिषद,पुराणों को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कार विद्यारम्भ, नामकरण, अन्नप्राशन,मुंडन,जनेऊ,पुंसवन संस्कार भी निःशुल्क कराए जाएंगे।सभी संस्कार एवं यज्ञीय विधान शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रम्हवादिनी महिला टोली द्वारा वैदिक पद्धति से सम्पन्न कराया जाएगा।गांव गांव से लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।वहीं नगर के लोगों में उक्त आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!