जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव  विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी, निवासी मृतक स्व. बचन साय सिदार कुंआ के पानी में डूबने से 2 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पत्नी बुधकुंवेर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम सूरजगढ़, निवासी मृतक स्व. महेश निकुंज तालाब के पानी में डूबने से 30 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पत्नी बिजेन्ता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts