धान खरीदी कार्य की सभी तैयारियां करें सुनिश्चित, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री बंसल ने दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मार्कफेड तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने तथा पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कोदो-कुटकी की खरीदी हेतु किए जा रहे व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी हेतु वन-धन केन्द्रों के विस्तार हेतु वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का निराकरण तत्परता के साथ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी कलेक्टर द्वारा दी गई।

कलेक्टर ने सिटी बसों का संचालन के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने शीघ्र सिटी बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिलास्तरीय राज्योत्सव समारोह के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी विभागों की सराहनीय भागीदारी के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!