जिला चिकित्सालय जशपुर के समस्त कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री बालेश्वर राम की उपस्थिति में आज जिला चिकित्सालय जशपुर के समस्त कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर आमजनों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुचाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नही बर्दाश्त की जाएगी। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

Related posts