फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों के सूचना पटल पर कर दिया गया चस्पा 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशन में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन प्रारुप-16 में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन जिला कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं अ.ज.जा. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 जशपुर, 13-कुनकुरी और  14-पत्थलगांव के सभी मतदान केन्द्र के सूचना पटल में 05 जनवरी को प्रारुप-16 में चस्पा कर दिया गया है।

Related posts