बगीचा एसडीएम ने बगीचा धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, केन्द्र में धान को बारिस से बचाने के लिए कैप कवर से ढंका गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा : एसडीएम बगीचा आर.पी.चौहान ने धान उपार्जन केन्द्र बगीचा का निरीक्षण किया और धान खरीदी की जानकारी ली। केन्द्र में धान को बारिस से बचाने हेतु कैप कवर से ढंका गया है एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही मिलर्स द्वारा धान उठाव नियमित रूप से किया जा रहा है। 

उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिए आए किसानों से सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है समय पर टोकन प्राप्त हो रहा है। बारदाने की भी उपलब्धता है। आज केन्द्र में 14 किसानों को टोकन काटा गया है एवं सभी किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!