छेरछेरा पर्व पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेला से मांगा दान, देखे वीडियों किसने दान में क्या मांगा……!!

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ के पावन पर्व छेरछेरा पूर्णिमा एवं शाकंभरी पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने प्रदेश की जनता के लिये छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनहित में विभिन्न प्रकार का दान कर जनता को शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निवेदन किया है। पर्व को दान देने और लेने के संदर्भ में उल्लेखित किया गया है।

देखे किसने क्या क्या मांगा दान…..

आज छेरछेरा पुन्नी है।  छत्तीसगढ़ की महान दान की संस्कृति का पर्व ।  इस पर्व में मैं मुख्यमंत्री जी से छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से मांग करता हूं कि भूपेश बघेल जी केंद्र से आए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त जो 5 किलो चावल है। उसे प्रदेश की जनता को देने की घोषणा करें।

भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा जी की बाइट

छेरछेरा पुन्नी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ की बेटी ,बहन बनकर मुख्यमंत्री जी से मांग करती हूं कि आज आप शराबबंदी और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दान के इस महापर्व को सफल बनाएं।

प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू की बाइट

छत्तीसगढ़ के दान के महापर्व छेरछेरा पुन्नी पर मैं मुख्यमंत्री जी आपसे अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भेजे गए प्रधानमंत्री आवास,गरीबों के छत देने की आप घोषणा करें। यह दान उन गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगा।

प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा की बाइट

मुख्यमंत्री जी आप कितने भी पोस्टर लगवा लें लेकिन चपरासी के 91 पदों के लिए हम छत्तीसगढ़ के बेरोजगार ढाई लाख युवाओं ने आवेदन किया था। आपकी सरकार की अनदेखी के कारण आरक्षण रोस्टर रद्द होने के कारण भर्तियां बंद है। मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ के दान के महापर्व छेरछेरा पुन्नी में मैं छत्तीसगढ़ के आम बेरोजगार युवा की तरफ से आपसे छेरछेरा मांगता हूं कि आप आज ढाई हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा करें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू जी की बाइट

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!