छेरछेरा त्यौहार पर सूरजपुर पुलिस की रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की भी की गई चेकिंग !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर

सूरजपुर : जिले में शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। खासकर बच्चों व युवाओं में छेरछेरा पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने छेरछेरा पर्व के दौरान थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए थे।

छेरछेरा के अवसर पर जिले में थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करते दिखी। इस दौरान पुलिस के द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से वाहनों की चेकिंग भी की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!