पंचतत्व में विलीन हुए खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

समदर्शि न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव. खैरागढ़ विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज खैरागढ़ स्थित शिव मंदिर में किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी। खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन से अंचल में शोक की लहर व्याप्त रही। उनका पार्थिव शरीर उनके निवास कमल विहार पैलेस से शहर होते हुए शिव मंदिर लाया गया, जहाँ उनके सुपुत्र श्री आर्यवर्त सिंह ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान उनके परिजन, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Related posts