छत्तीसगढ़ के गौरव हृदय प्रकाश अनंत को राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार छ ग राज्य अलंकरण सम्मान से

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, छ ग महतारी के पावन धरा में कई बडी विभूतियों ने जन्म लेकर अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रौशन किया है। इनमे से लोक कला संगीत और समाज सेवा क्षेत्र से प्रदेश में एक बड़ा, जाना पहचाना और बहुचर्चित नाम है हृदय प्रकाश अनंत। छ ग शासन के द्वारा देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार 2021 राज्य अलंकरण सम्मान से प्रदेश के लोकप्रिय गायक गीतकार संगीतकार विचारक समाजसेवी हृदय प्रकाश अनंत को सम्मानित किया गया है। संत गुरु महापुरुषों के मार्ग पर चलने वाले अनंत जी लगभग 35 वर्षो की कड़ी कला साधना, सतत संघर्ष त्याग और समर्पण से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त किये है।

मूलतः ग्राम चुरतेला तहसील पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा में जन्मे श्री अनंत को संगीत और संस्कार विरासत से मिले है।इनके पिता क्षेत्र के सुप्रसिद्घ तबला मांदर वादक और सम्मानित कलाकार थे। सात्विक जीवन शैली विनम्र व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सतनामी समाज के गौरव श्री हृदय अनंत की संगीत यात्रा 7 वर्ष की उम्र से ही प्रारंभ हो गई थी। स्कूल जीवन के साथ साथ क्षेत्रीय नवधा रामायण, राम लीला, रहस लीला, पंडवानी व सतनाम पंथी भजन टोलियो के संगत में सक्रिय रहकर लोक संगीत की शिक्षा प्राप्त किये। बचपन से ही मेघावी रहे व उन्होंने एम ए तक शिक्षा प्राप्त की है। लोक संगीत में ज्यादा रुचि होने के कारण किसी भी शासकीय नॉकरी के लिए कभी भी कोई आवेदन नही किये। इनकी कलायात्रा में इनके परिवारजन का भी बखूबी साथ मिलता रहा है, छ ग अंचल की जानी मानी दूरदर्शन कलाकार किरन भारती अनंत जी इनकी जीवन संगिनी है, दोनो मिलकर संगीत कला सेवा व समाज सेवा में प्रदेश स्तर पर कॉफी सक्रिय  व समर्पित है।

लोक संगीत में पारंगत श्री हृदय प्रकाश अनंत अपनी टीम के साथ मध्यप्रदेश, ओडिसा,उत्तरप्रदेश,महाराष्ट्र जैसे राज्यो के साथ प्रदेश स्तर पर 5000 पांच हजार से ज्यादा मंचो में अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके है। ई टी वी फोक झमाझम, ibc 24,रायपुरदूरदर्शन जी न्यूज़ mp cg जी टी वी चैनल एवं प्रदेश के सभी लोक महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दिए है। विशेषकर सतनाम भजन पंथी लोकगीत के सैकड़ो गीत आडियो वीडियो बाजार में उपलब्ध है, इनके रचे हुए गीत संगीत और संगत के छ ग के कई अन्य कलाकारों ने अपना बड़ा नाम स्थान बनाया है।

संगीत को सामाजिक जागृति, समाज सेवा, जनसेवा, और मानसिक शांति का सबसे उत्तम साधन मानने वाले हृदय अनंत जी प्रदेश के कलाकारों के वर्तमान हालत से बहुत दुखी भी है। समस्त लोककलाकारों को उचित मान सम्मान हक अधिकार शासकीय काम व उचित अनुदान दिलाने के लिए संघर्षरत है। वे अभी छ ग सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष है। छग प्रदेश लोककलाकार कल्याण संघ के प्रदेश सचिव व जांजगीर जिला के जिलाध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेदारी का सतत निर्वहन कर रहे है। छ ग के लोक कला संस्कृति का सम्मान बचाये रखने व नए कलाकारों को उचित अवसर प्रदान करनें पर एवं स्थापित करने हेतु प्रयासरत है।

श्री हृदय प्रकाश अनंत अनुशासन प्रिय कार्यकर्ता के रूप से सदैव जाने जाते हैं, अपनो से बड़ो व वरिष्ठ जन का सदैव सम्मान करते रहे है। आप समाज सेवा के क्षेत्र में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर व प्रदेश सतनामी समाज संगठन जैसे समाज सेवी संगठन से जुड़कर समाज सेवा कार्य मे प्रदेश स्तर पर काफी सक्रिय रहते है। कला साधना को अपने जीवन का प्रथम उद्देश्य मानने वाले श्री अनंत प्रदेश के राजनीति में क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम है, आने वाले समय मे अपनी लोक कला संस्कृति को व्यापक स्तर पर विश्व स्तर पर स्थापित करने हेतु पुरी तरह से प्रयासरत व सक्रिय है। इस प्रतिष्टित सम्मान प्राप्ति के लिए  श्री अनंत को बहुत बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये डी गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!