ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद : घटना के दौरान मामले को शांत कराने गई एड़का पुलिस पर भी हुआ हमला, पुलिस घटना में शामिल आरोपियों पर कर रही कार्यवाही..अब तक इतनों की हो चुकी है गिरफ़्तारी..विस्तार से जाननें पढ़ें पूरी ख़बर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

दिनांक 1 जनवरी 2023 को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। घटना में थाना एड़का में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 147, 148, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में पूर्व में दिनांक 03.01.2023  को 3 आरोपियों क्रमशः 1. जयसिंह कावड़े निवासी खड़गांव 2. रजलाल कावड़े साकिन खड़कागांव 3.जैलू कोर्राम साकिन खड़कागांव को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ हुए घटना पर थाना एड़का में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था एवं दिनांक 04 एवं 05 जनवरी 2023 को 3 आरोपियों क्रमशः 1. राजू राम दुग्गा निवसी बोरपाल 2. बजारु राम पोटाई निवासी तेरदूल एवं 3. रघु उर्फ रघुनाथ उर्फ रघुराम साहू निवासी आमासरा की पूर्व में गिरफ्तारी की गई थी।

दिनांक 02.01.2023 को नारायणपुर में पुलिस के साथ घटना घटित हुआ था उक्त घटनाक्रम में थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। जिसमें पूर्व में 5 आरोपी क्रमशः 1. रुपसाय सलाम निवासी रेमावण्ड 2. पवन कुमार नाग निवासी बखरुपारा नारायणपुर 3. अतुल नेताम निवासी बंगलापारा नारायणपुर 4. अंकित नंदी निवासी बखरुपारा नारायणपुर 5.डोमेन्द्र यादव निवासी बखरुपारा नारायणपुर को दिनांक 03.01.2023 को गिरफ्तार किया गया था।

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था। मामले में आज दिनांक 06.01.2023 को नारायणपुर पुलिस के द्वारा घटना में शामिल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनमें क्रमशः 1.निरंजन करंगा पिता मंगत राम करंगा उम्र 22 वर्ष साकिन बोरावंड थाना बेनुर 2.रमेश पोटाई पिता जगत राम पोटाई उम्र 35 साल साकिन भाटपाल थाना बेनुर जिला कोण्डागांव 3.सुकमन नेताम पिता सुरजु राम नेताम उम्र 22 साल साकिन पुटान चांदागांव थाना बेनुर जिला कोण्डागांव 4.लहरू राम नेताम पिता हीरदू राम नेताम उम्र 33 साल साकिन पलना थाना बेनुर जिला कोण्डागांव 5.मंगउ राम कावड़े पिता स्व. श्री रामसिंह कावड़े उम्र 32 साल साकिन इरको थाना एड़का जिला नारायणपुर 6.राजु राम दुग्गा पिता स्व. चैतुराम उम्र 32 साल साकिन एड़का थाना एड़का जिला नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है। घटना में और भी अन्य लोग शामिल है शामिल आरोपियों की पहचान कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!