सुश्री शालिनी गुप्ता को मुंबई में नेशनल प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर दिया गया अवार्ड

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूओ, जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की सुश्री शालिनी गुप्ता को प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह आवर्ड मुंबई में पूरे हिंदुस्तान से 30 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता को उनके सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को लेकर दिया गया। युवाओं की सामाजिक संस्था यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 युवाओं को प्रतिवर्ष अवार्ड दिया जाता है। इस बार छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड कि सुश्री शालिनी गुप्ता को प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।  

यंग हिंदुस्तान फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्मानित मिथिलेश झा ने बताया कि यह प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा हैं जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं लेकिन उनको कोई सम्मान नहीं मिल पाता है इसलिए यंगिस्तान फाउंडेशन ने यह पहल की है कि हर साल देश से 30 युवाओं का चयन कर उनको प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड से सम्मानित कर उनकी ऊर्जा को नई दिशा देंगे यह प्रोग्राम मुंबई के कल्याण में स्थित वेदांता कॉलेज में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित किया गया था जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 30 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को सेलेक्ट कर दिया जाता है।

इस अवार्ड समारोह में Chief Guest : Mr. Ruben Mascarenhas (Founder – Khana Chahiye ) VIP Guest  : Savita V Amarashetty ( Chairperson – Skill Marketing Of Karnataka Govt.) & Dr. Poornima Jogi .S (NSS Implimentation Office – Karnataka Govt.) Special Guest : Smt. Sarita Khanchandan (President -Hirali Foundation) Dr. Sangeeta Kohli (Principle Vedanta College) Dr. Vishwanathan Iyer (VC – Vedanta College) Devendra Singh ( Youth Director – Yuvak Biradari)‌  शामिल रहे और अपना महत्वपूर्ण समय दिए।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की बगीचा नगर पंचायत कि शालिनी गुप्ता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया, शालिनी को समाज सेवा में रुचि होने के कारण 2022 में एमएसडब्ल्यू की शिक्षा पूरी की और भविष्य में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय लिया है, और 7-8 सालों से निरंतर निस्वार्थ भाव से सामाजिक गतिविधियों को लेकर के कार्य कर रही है सुश्री शालिनी गुप्ता छत्तीसगढ़ राज्य में समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना चेहरा है। संस्था “रानी दुर्गावती मंडल” की संस्थापक है। इस मंडल को यूनिसेफ द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जा चुका है। स्पस्ट है कि शालिनी अत्यंत ऊर्जावान, सक्रिय और संवेदनशील व्यक्तित्व है, जिसने कम उम्र में ही समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर लिया है।

उसने अपने परिवार, रौनियार दर्पण परिवार, रामकृष्ण आश्रम बगीचा, नेहरू युवा केंद्र संगठन से प्रोत्साहन पाकर स्वच्छ भारत अभियान सहित आजादी के अमृत महोत्सव में भरपूर योगदान दिया है।

नेहरू युवा केंद्र के श्री पांडे के मार्गदर्शन में उसने विभिन्न देशव्यापी सामाजिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं को अपने जिले एवं प्रदेश में नया आयाम दिया एवं कई पुरस्कार बटोरे हैं। शालिनी ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया तथा दिल्ली में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतिष्ठा युवा संगठन द्वारा स्थापित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय यूथ अवार्ड पाने वाली छत्तीसगढ़ की एकमात्र व्यक्तित्व हैं।

शालिनी गुप्ता ने समाजसेवी यतींद्र गुप्ता से प्रेरित होकर कोविड वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना पीड़ित नागरिकों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परामर्श देने हेतु “नमस्ते डॉक्टर” कार्यक्रम चलाया। इसी दौरान “हेलो सर” कार्यक्रम के माध्यम से उसने नीट एवं जईई के छात्रों को शैक्षणिक परामर्श देने में उल्लेखनीय सहभागिता निभाई।

शालिनी गुप्ता के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की समाज सेवी संस्था “रौनियार दर्पण” ने ग्रामीण नारी प्रतिभा को सशक्त बनाने के लिए “स्वतंत्र नारी”, बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए “सजग नारी” एवं पारिवारिक समरसता बनाए रखने के लिए “स्नेहिल नारी” जैसे छोटे किन्तु उपयोगी कार्यक्रम चलाए, जिसने सैकड़ों परिवारों को लाभान्वित किया है। उसने समाज एवं परिवार में बुजुर्गों को उचित सम्मान देने के लिए “वरिष्ठ परमश्री अभिनंदन” जैसा सराहनीय कार्यक्रम भी चलाया है जिसकी समाज में अनेकानेक प्रशंसा हुई है।

शालिनी गुप्ता जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी कर चुकी है इसको छत्तीसगढ़ एनवायके के स्टेट डायरेक्टर के द्वारा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्वयं सेविका पुरूस्कार और में अनेकों सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड की जानकारी उत्तर प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया के द्वारा शालिनी को दी गई थी साथ ही इस अवार्ड समारोह में रौनियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव सम्मानित राकेश रोशन व धनंजय गुप्ता उपस्थित रहकर शालिनी का आत्मविश्वास बढ़ाया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!