पत्थलगांव एसडीएम ने घरजियाबथान और सुरेशपुर के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

राईस मिल संचालकों को धान का उठाव में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पत्थलगांव : एसडीएम आर एल लाल ने पत्थलगांव विकास खंड के घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र और स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद केंद्र में धान खरीदी और धान उठाव की जानकारी ली धीमी गति से उठाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए राईस मिल संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

एसडीएम लाल ने सूरेशपुर के स्वास्थ्य केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली  स्वास्थ्य केन्द्र घरजियाबथान में 2 जनवरी को 1 डिलीवरी हुई एसडीएम ने संस्थागत प्रसव की जानकारी लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही सुरेशपुर में दिव्यांग हितग्राहियों को राशनकार्ड बांटा गया और उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली उन्होंने बताया की पाकरगांव का भी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया गया और लोगों को समझाइश भी दी गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!