कलेक्टर रजत बंसल ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर परपा कान्जी हाउस का किया निरीक्षण, बनाया जाएगा मॉडल गौठान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, छत्तीसगढ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत जगदलपुर नगरपालिक निगम क्षेत्र के परपा में स्थापित कान्जीहाउस को गौठान के रुप में विकसित किया जा रहा है। आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने इस कान्जी हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया और इसे आदर्श गौठान बनाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर साप्ताहिक समीक्षा करने हेतु आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई।

निरीक्षण के समय आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, सहायक राजस्व निरीक्षक दिनेश सिंह और कान्जीहाउस के संचालक व कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कान्जीहाउस में निर्मित पशु शेड, चारागाह, डबरी, वर्मी पीट आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त और जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को  दिए। कान्जीहाउस के संचालक को गोधन उत्पाद जैसे कंडे, दीये, गोकाष्ठ बनाने के साथ-साथ कुकुट पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन तथा फलदार वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया। उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर रखरखाव के साथ ही आवश्यक कार्यों को दो महीने के भीतर पूरा करने करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!