मां काली के पूजन का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, शोभायात्रा के उपरांत हुआ प्रतिमा विसर्जन

खेल मैदान मंच व सलियाटोली सामुदायिक भवन में हुआ आयोजन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़,

कुनकुरी. मां काली की आराधना का तीन दिवसीय सार्वजनिक आयोजन नगर के खेल मैदान मंच एवं सलियाटोली ग्राम के सामुदायिक भवन में किया गया। दिपावली पर्व की रात्री से प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रतिदिन प्रातः सायं मां काली की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में माता के भजन कीर्तन के साथ दुसरे दिन भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्वलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे व अंतिम दिन पूर्णाहूति हवन पूजन के उपरांत मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के उपरांत नगर के जलाशय में महाआरती के उपरांत प्रतिमा विसर्जन किया गया। मां काली की शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने माता का दर्शन कर पूजन किया। इस तीन दिवसीय आयोजन को महाकाली पूजन समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Related posts