स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गरीबों में हुआ कंबल वितरण, पर्यावरणविद अनिल सिंह को दिया गया स्वामी विवेकानंद सम्मान !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज डेस्क

रोहनिया – युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जन्म जयन्ती पर गुरुवार को मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के द्वारा पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह को स्वामी विवेकानन्द सम्मान प्रदान किया गया। जिसके दौरान गंगा ग्रामों में कम्बल वितरण एवं पौध बितरित कर गंगा ग्राम मूडादेव, प्रधानमन्त्री के आदर्श ग्राम कुरहुआ में जवानों एवं किसान भाइयों, बहनों को स्वामी जी के जीवन पर आधारित कृतियो  एवं उनके आदर्श जीवन ‘मैं उस प्रभु का सेवक हूं जिन्हे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते है’ के तर्ज पर संगोष्ठी कर सभी ईश्वर के अशं है पर प्रकाश डाला। गंगा हरीतिमा अभियान के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह ने सभी को मानवता की सेवा सच्ची ईश्वर सेवा पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं गंगा ग्राम के ग्रामप्रधानों ने मिलकर अनिल कुमार सिंह को स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा भेट कर उन्हें सम्मानित किया। अनिल कुमार सिंह ने नरेंद्र उपवन मूडा़देव शूलटंकेश्वर महादेव के पास बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने स्वामी जी के मानवीय एवं सिद्धांत परक मूल्यों की सराहना करते हुए मानवीय कार्य हेतु सभी को जागरूक करते हुए अनिल कुमार सिंह की सराहना की। ग्राम प्रधान रमेश शाहनी ने नरेन्द्र उपवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से नारायणी सिंह, बन बिभाग के रेंजर दिवाकर दुबे एवं ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत कर काशी सांस्कृतिक और धरोहरों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!