पेट्रोल, डीजल के विकल्प के रूप में सीएनजी एवं एलपीजी पंप उपलब्ध करायेंगें सर्स्ता इंधन
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,
जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर अंचल के पर्यावरण की सुरक्षा एवं मोटर वाहन ईंधन की महंगाई की समस्या के निराकरण की दिशा में एक पहल करते हुए केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग भारत सरकार, नई दिल्ली को एक पत्र लिखा है। जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा के सार्थ इंधन के नये विकल्प के रूप में एलपीजी एवं सीएनजी रिफिलिंग सेंटर खोलने की मांग की गई है।
प्रेषित पत्र में जशपुर जिले के मुख्यालय जशपुर सहित विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी व पत्थलगांव में वाहनों के लिये एलपीजी एवं सीएनजी रिफिल सेंटर के स्थापना की मांग की गई है। इस सुविधा के प्रारंभ होने से वाहनों में इन ईंधनों का उपयोग होने लगेगा और इससे अंचल के पर्यावरण की सुरक्षा के साथ क्षेत्रवासियों को आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा। इर्न इंधन के प्रयोग से माल परिवहन की लागत भी कम होगी और महंगाई में भी नियंत्रण हो सकेगा।
देखे सांसद द्वारा केन्द्रीय मंत्री को भेजा गया पत्र।

