ग्राम खपरीडीह चौकी मोरगा में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान अभियान

अवैध नशे से दूर रखकर नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने हेतु किया गया अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत चौकी मोरगा क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह  में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विभव तिवारी द्वारा  अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर  नशा छोड़ कर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई , ग्रामीणों ने नशा छोड़ने का भरोसा दिलाया है । चौकी प्रभारी विभव  तिवारी द्वारा ग्रामीणों को कंबल  वितरित किया गया ।

Related posts