कुनकुरी कायस्थ समाज ने सामुहिक रूप से की चित्रगुप्त महाराज की पूजा, समाजिक सम्मेलन कर किया सहभोज का आयोजन

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़,

कुनकुरी. नगर के मंगल भवन में कायस्थ समाज के द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन का प्रथम आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य चित्रांश सुरेश प्रसाद अम्बष्थ मुख्य अतिथि के रूप में एवं जे पी सिन्हा व आर आर सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।

कायस्थ समाज कुनकुरी के तत्वावधान में शनिवार को नगर के मंगल भवन परिसर में चित्रगुप्त महाराज के प्रथम सामुहिक पूजन के साथ सह भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन आरती के साथ किया गया। कायस्थ समाज के नगर के वरिष्ठ सेवा निवृत प्रधानाचार्य एस पी अम्बष्थ एवं जे पी सिन्हा के द्वारा चित्रगुप्त महाराज का पूजन कर समाज के लोगो को अपना आर्शिवाद दिया गया।

कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से सम्मिलित होने आये परिवारों ने सपरिवार मंच पर उपस्थित होकर अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों ने दीप जलाकर एवं फटाके फोड़कर अपना उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंच का संचालन कर रहे शासकीय स्कूल के व्याख्याता सुधीर सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन में पुरे क्षेत्र भर के सौ से अधिक चित्रांश परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में समाज के समस्त लोगों ने मिलकर सहभोज में भाग लिया।

इस कार्यक्रम को आगामी समय में और भी भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जयंत सहाय, सुधीर सिन्हा, बैजू वर्मा, अरूण कुमार सिन्हा, संजीव अम्बस्थ, राजेश आम्बस्थ, मनोज कुमार आम्बस्थ, दिलीप अम्बस्थ, प्रभूशंकर श्रीवास्तव, डी डी प्रसाद, प्रभात सिन्हा, विनय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, नवीन लाल श्रीवास्तव सहित नगर के समस्त कायस्थ परिवारों ने सामुहिक सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!