जशपुर : रासुका के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किये जाने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के विरोध में भारतीय जनता पार्टी से सोमवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार,वर्ग भेद को बढ़ावा देने और वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए,आनन फानन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू की है। इस ज्ञापन में भाजपा ने बीते दिनों बस्तर के संभाग के नारायणपुर जिले के एड़गा गांव में निर्मित हुई संघर्ष की स्थिति का जिक्र करते हुए,आरोप लगाया है कि प्रदेश में मतातंरण जोरो पर है। सरकार,इस गंभीर मुद्दे की ओर से पूरी तरह से आंखें मूंदे हुई है।

इससे मतातंरण कराने वालों का हौसला दिन पर दिन बुलंद होता जा रहा है। नारायणपुर की घटना के बाद,पूरे राज्य में मतांतरण के खिलाफ मुखर हो रहे विरोध के स्वर को दबाने के लिए कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,कांग्रेस के इस दमनकारी कानून के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होनें कहा कि प्रदेश की जनता,कांग्रेस सरकार की असलियत को पहचान चुकी है। आने वाले चंद महिनों में ही विधानसभा चुनाव होना है। रासुका जैसे दमनकारी कानून के बूते जनता की आवाज को दबाने की कोशिश का कांग्रेस का बड़ी कीमत चुकानी होगी। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ सरकार के दमनात्क कार्रवाई और मतातंरण पर रोक लगाने और बस्तर के आदिवासियों को अत्याचार से बचाने की अपील की है।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मीडिया प्रभारी फैज़ान खान, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, नितिन राय, शांति भगत, शारदा प्रधान, स्मिता जैन, विक्रांत सिंह, सज्जू खान, अरविंद भगत, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, राहुल गुप्ता, दीपक सिंह, राजेश सिन्हा, दीपू मिश्रा, विकास सोनी, आकाश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!