बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान नारायणपुर के 02 जवानों ने कानून एवं फायरिंग में हासिल किया प्रथम स्थान, नारायणपुर पुलिस द्वारा किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना-रायपुर में माह जनवरी 2019 से मार्च 2020 तक  आयोजित नव आरक्षक जिला बल (पुरुष) 39 वां सत्र – बुनियादी प्रशिक्षण में जिला नारायणपुर से आरक्षक श्री राजू राम दुग्गा ने फायरिंग विषय में तथा आरक्षक श्री आयतु गावड़े कानून विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नारायणपुर पुलिस को गौरवान्वित किया है। फलस्वरूप आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के द्वारा दोनों जवानों को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएसपी श्री विनय साहू (डीआरजी, नारायणपुर) एव पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।  

Related posts