पीएम आवास से पिछड़े वर्ग के लोगों का खुद के घर का सपना हो रहा पूरा, जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सन्ना के गरजू राम ने योजना का लाभ लेकर बनाया पक्की छत वाला मकान

Advertisements
Advertisements

पक्के आवास मिल जाने से हितग्राही ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से पिछड़े वर्ग के लोगों का अपना पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सन्ना के श्री गरजू राम का भी स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना शासन की सहायता से सच हो पाया है। हितग्राही गरजू राम कहते है कि आम इंसान की तरह उनका भी खुद का पक्का घर बनाने का सपना सदैव से रहा था। लेकिन उनकी घर की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी के वे खुद का पक्का मकान बना पाते। वे गांव में खेती के साथ ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। कच्चा मकान होने के कारण बरसात के समय उसके घर की छत से पानी टपकता था और दीवारों से पानी रिसकर घर में अन्दर आ जाता था। साथ ही पुराना मकान होने के कारण टूट के गिरने का भी भय था। हर साल बरसात से पूर्व घर की छत की मरम्मत एवं दीवारों को गिरने का बचाने के प्रयास में उनकी कमाई अनावश्यक रूप से खर्च हो जाती थी। इसलिए वे सदैव अपने पक्के मकान बनाने के लिए प्रयत्न करते थे परंतु आवास निर्माण में आने वाले भारी लागत के बारे में सोच कर चिंतित रहते थे। घर बनाने के लिए एकमुश्त बड़ी मात्रा में राशि लगा पाना उनके लिए आसान नही था। ऐसे में हितग्राही के आवास निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान बनकर आई।

गरजू राम ने बताया कि जब प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने योजना का लाभ उठाने एवं पक्का घर बनाने का निश्चय किया। वर्ष 2019 में उन्होंने आवास निर्माण के लिए पंचायत में आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेज एवं कार्यवाही पूर्ण होने के साथ ही उनके मकान निर्माण हेतु 1.30 लाख की स्वीकृति मिल गई। जिससे वे अपना घर बनाने का कार्य प्रारंभ कर पाए। समय समय पर उन्हें योजना की राशि किस्त के रूप में मिलती रही। साथ ही अपने  मकान निर्माण कार्य मे उन्हें मनरेगा के तहत रोजगार भी मिला। पीएम आवास योजना से अब उनके पक्का आवास बनाने का सपना अब पूरा हो गया  है। अब उन्हें बारिश का मौसम में किसी प्रकार की समस्या नही होती। पक्के मकान में उनका परिवार सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने पक्के आवास मिल जाने से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!