जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम साकिन बिपतपुर निवासी स्व. श्रीमती सरस्वती बाई की आकाशीय बिजली से 31 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री राम प्रसाद यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम रेंगारघाट निवासी स्व. रतनी बाई की सर्पदंश के कारण 29 जून 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र सुखलाल राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है

Related posts