कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने घोघरी धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आज धान खरीदी के सुचारू संचालन का जायजा लेने विकासखण्ड मालखरौदा के अंतर्गत घोघरी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का सघनता से अवलोकन किया। हर पंजी का बारीकी से अवलोकन कर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित धान खरीदी से संबंधित नोडल अधिकारियों को निरंतर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखें। साथ ही अब तक कितने धान खरीदी हो गई है और अभी कितना बाकी है इसका जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने ग्राम पंचायत कुरदा गौठान का किया निरीक्षण

किसानों को पैरादान करने और धान के बदले अन्य फसल लेने किया प्रेरित

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने आज विकाखण्ड मालखरौदा के ग्राम कुरदा पहुॅचे। उन्होंने वहां गौठान में गोबर एवं गौमूत्र खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सब्जी की खेती करने वाले किसानो एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी की खेती करने और किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए गौठान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई के पश्चात् गौठानों में पैरादान अवश्य करे, जिससे गौठान में पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने बड़े सीपत के उचित मूल्य दुकान का किया आकस्मिक निरीक्षण

हितग्राहियों से चर्चा करके समय पर राशन मिलता है की नहीं जानकारी ली

सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मालखरौदा विकासखंड के बड़े सीपत उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चावल चना, शक्कर, केरोसिन वितरण की जानकारी ली। इस अवसर पर मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत ,जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरज सिंह राठौर, मालखरौदा तहसीलदार मींस, मालखरौदा बीएमओ कृष्ण कुमार सिदार , मालखरौदा सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद उपस्थित थे।

कलेक्टर ने चावल की गुणवत्ता और हितग्राहियों से चर्चा करके समय पर राशन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उचित मूल्य दुकान विक्रेता को सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!