कवर्धा प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक पक्षीय द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर भाजपा ने मंत्री मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन, लगाये मुर्दाबाद के नारे….देखें विडियो…

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुनकुरी भाजपा मण्डल व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन स्थानीय बस स्टैण्ड में किया गया। भाजपा संगठन द्वारा कवर्धा मामले में भूपेश सरकार के द्वारा एक प़क्षीय एवं द्वेशपूर्ण कार्यवाही किये जाने के विरोध में मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने पुतले पर पानी डालकर बुझाया और अपने कब्जे में ले लिया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं मण्डल के कार्यकर्ताओं सहित ग्राम मतदान केन्द्र के संयोजक, सहसंयोजक व प्रभारी सम्मिलित हुए।

देखे विरोध प्रदर्शन का वीडियों……

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!