जशपुर : फरसाबहार क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फरसाबहार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच एवं पता-तलाश जारी, घटनास्थल का डाग स्क्वायड की उपस्थिति में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर तथा एफएसएल अधिकारी अंबिकापुर द्वारा किया गया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सूचक प्रताप साय ग्राम कोटवार एवं अन्य ग्रामीणों के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम डुमरिया खटंगा नाला के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, उसके माथे में गहरा चोट है, सफेद रंग का शर्ट, काले रंग का पैंट व नारंगी कलर का साड़ी उसके शरीर में पड़ा हुआ है। शव के कुछ दूरी पर खाली पैकेट 03 डिस्पोजल ग्लास और 02 प्लास्टिक पाॅलिथीन व मृतक के सिर के दाहिने ओर एक बड़ा पत्थर जिसमें खून लगा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। उक्त शव को ग्रामीणों को दिखाया गया जो नहीं पहचानना बताये।

मृतक का चेहरा गोल, शरीर इकहरा बदन, रंग सांवला, बाल काला, बायें हाथ के हथेली में मेंहंदी लगा हुआ, कलाई एवं कोहनी के बीच में गोदना से एम लिखा हुआ, बांया पैर, दाहिना पैर से हल्का छोटा है। उक्त सूचना पर थाना फरसाबहार में धारा 174 जा.फौ. का मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

Related posts