शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 15 /2023 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 23 जनवरी 23 को पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है।

आरोपी हेमलाल मनहर

जिस पर आरोपी हेमलाल मनहर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 15/23 धारा 376 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी हेमलाल मनहर निवासी देवरानी को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हेमलाल मनहर उम्र 52 वर्ष निवासी देवरानी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास एवं बिर्रा पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related posts