यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : यातायात पुलिस द्वारा मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 27 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 8100/- रुपये लिया गया समन शुल्क !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 4 वाहन के चालकों से 1200/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 12 वाहन के चालकों से 3600/- रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 07 वाहन के चालकों से 2100/- रूपये, मौके पर कागजात पेश नहीं करने के 04 वाहन के चालकों से 1200/- रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया है।

वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन मे नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से अंकित करने, मोटर सायकल में तीन सवारी नहीं चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, निधारित पार्किंग स्थल में ही अपने वाहन को खड़ी करने, अपने वाहन का कागजात साथ रखकर चलने की समझाईश भी दी जा रही है।

Related posts